Balia News: अखंड मानस पाठ के समापन पर भंडारा
बलिया, सितम्बर 14 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर पर चल रहे रामायण पाठ का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारी पंडित नागेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में विद्वानों ने रामायण पाठ में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ रही। सोमवार को विद्वान आचार्यों की देखरेख में हवन, यज्ञ करने के बाद कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई। समापन पर मंदिर प्रांगण में भंडारा बजरंग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य-लाभ अर्जित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.