बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के विशुनीपुर स्थित स्व. मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमामबाड़े से शनिवार को चेहल्लुम का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान 'या हुसैन' की सदाओं के बीच जुलूस में अमारी, जुल्जनाह, अलम और ताबूत शामिल रहे।जुलूस से पहले आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना आजीम जौरासी ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और 72 शोहदा-ए-कर्बला की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। मजलिस की शुरुआत सोजख्वानी से हुई, जिसका संचालन मौलाना कुमैल व सिमाब गाजीपुरी ने किया। समापन मौलाना वसीम रजा जैदी की तकरीर के साथ हुआ। जुलूस में अंजुमन मुहिब्बाने हुसैन सम्मनपुर (आजमगढ़) व सदा-ए-अब्बास (बनारस) के नौहाख्वाहों समेत कुमैल, सुहैल व अली जै़दी ने नौहा पेश किया।। इस दौरान अंजुमन के सदस्यों ने जंजीरी मातम कर जनाबे जैनब (स.अ.) को श्रद्धां...