Balia News: अंडरपास निर्माण के लिए एसडीएम को ज्ञापन
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बैरिया। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड पर दयाछपरा गंगा पाण्डेय के टोला मार्ग पर राजा के बाग के पास अंडरपास निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर बुधवार को अवनीश कुशवाहा कमांडो व लोजपा नेता निशांत मिश्र ने उप जिलाधिकारी शशि भूषण को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बताया गया है कि यह रास्ता बंद हो जाने पर पांच हजार से अधिक की आबादी का आवागमन प्रभावित हो जायेगा। इसलिए यहां अंडरपास का निर्माण जरूरी है। अगर अंडर पास का निर्माण ग्रीनफील्ड व एनएचआई द्वारा नहीं कराया गया तो मजबूर होकर ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर गोरख प्रसाद, राकेश यादव, जयराम प्रसाद, रंजीत वर्मा, दुखी वर्मा, मनोज वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.