Bahraich News: 88.30 लाख से कैसरगंज में बनेगा अधिवक्ता कक्ष व हाल
बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: कैसरगंज, संवाददाता। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत 88.30 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित अधिवक्ता कक्ष एवं हाल के निर्माण के लिए सोमवार को पुराने तहसील प्रांगण में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य एमएलसी पदम सेन चौधरी के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे एमएलसी पदम सेन चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने तथा संचालन कौशलेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि अधिवक्ता समाज लंबे समय से बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता महसूस कर रहा था। अधिवक्ता कक्ष एवं हाल के निर्माण से अधिवक्ताओं को बैठने, विचार-विमर्श और बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.