बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। जरवल शिक्षा क्षेत्र के 59 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। भवनों के मलबे की नीलामी सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से कराई जाएगी। विभाग ने मलबे का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार इन विद्यालय भवनों को पहले ही अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका है। भवनों की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाएगी। भवनों को हटाने के बाद खाली हुई जमीन का उपयोग नए भवनों के...