Bahraich News: 583 ग्राम चरस बरामद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। थाना मोतीपुर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 583 ग्राम चरस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में थाना मोतीपुर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत बलईगांव पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस तथा एक मोटरसाइकिल प्लेटिना बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान शाहरूख खान उर्फ लल्लू पुत्र सलीम खान निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना मोतीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ा
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.