बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: रिसिया। सरस्वती इंटर कालेज में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन, रुखसार, अजय, दीपक, उमेरा अव्वल रहे। बालिका वर्ग में प्रथम रुखसार, द्वितीय महेनूर, तृतीय सायमा रही। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम अजय, द्वितीय यासीन,तृतीय आसिफ व बालिका वर्ग में प्रथम रुखसार, द्वितीय अजरा व तृतीय रूबीना रही। 400 मीटर में दीपक गौड़, दीपक, सचिन उमेरा, सुमन व शालिनी अव्वल रही। कबड्डी बालिका वर्ग में विशुनपुर की टीम ने सरस्वती इंटर कालेज की टीम को पराजित किया। बॉलीबाल में अब्दुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उप विजेता समसा तरहर की टीम रही। खो खो में प्रथम भोपतपुर, द्वितीय बैजनाथपुर रही। चेयमैन प्रतिनिधि रामू लाल ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।...