Bahraich News: 39 ग्राम स्मैक सहित युवक युवती गिरफ्तार
बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: रुपईडीहा। नेपालगंज निवासी एक युवक व युवती को 39 ग्रान स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय नेपालगंज की पुलिस ने भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक व युवती को 39 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बांके जिले की नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 19 के सुरेश वर्मा व अनिता वर्मा के रूप में हुई है। दोनों को नेपालगंज स्थित बांके जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.