बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल को ओर जाते हुए एक व्यक्ति को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसके पास 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम पिलर 651/11 के पास गश्त कर रही थी। इतने में टीम ने देखा कि एक बाइक सवार रेलवे रोड से निकल कर नेपाल की ओर तेजी से आ रहा है। इसे भारतीय क्षेत्र में रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान इसकी पैंट की जेब से 35 ग्राम स्मैक एक आधार कार्ड, एक प्रेस आईडी, एक मोबाइल व दो सौ रुपये बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: 35 लाख की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार भारतीय नम्बर की बाइक भी सीज कर दी गयी है। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इमरान खान पुत्र इकरार खान निवासी 396/5 बशीरगंज थाना कोतवाली नगर बहराइच के रू...