बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: मिहींपुरवा। विकासखंड मिहींपुरवा के 27 विद्यालयों के जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए एक नवंबर को ऑनलाइन नीलामी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 28 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट में इसकी जानकारी दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच के निर्देश पर नीलामी की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से कराई जा रही है। प्रेस नोट के अनुसार, नीलामी में शामिल होने के इच्छुक बोलीदाता निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत 28 अक्टूबर से ईएमडी (बयाना राशि) जमा कर सकते हैं। संबंधित विद्यालयों के भवनों को ध्वस्त करने के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: मिशन एडमिशन: एमपीएस समूह में प्रवेश के लिए दो नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु

हिंदी हिन्दुस्तान की ...