Bahraich News: 22 कन्याओं का आयोजित होगा पाणिग्रहण संस्कार
बहराइच, अक्टूबर 9 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि उन 22 असहाय परिवारों की कन्याओं के विवाह में मददगार बनेगा, जो बेटियों की शादी की चिंता में हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित जहां एक बेटी के पाणिग्रहण संस्कार को अपने खर्च से करा सपत्नीक कन्यादान की परम्परा निभायेंगे। वही काजी कटरा स्थित मां समय दुर्गा दुर्गा पूजा समिति से जुड़े समाज सेवी 21 कन्याओं का सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार में मददगार बनेंगे। श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन समिति ने शहर व ग्रामीण इलाकों की सभी समितियों से ऐसे आयोजन किए जाने का आव्हान किया है। दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने, प्रतिमा स्थापना एवं भव्य पूजन, अर्चन के लिए तैयारियां काफी जोर शोर से चल रही है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा नवदुर्गा महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.