Bahraich News: 18.55 करोड़ की लागत से बनेगा अग्निशमन केंद्र
बहराइच, अगस्त 24 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 18.55 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर पांच दमकल वाहनों के खड़े करने के लिए बड़ा गैराज बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा होगी। ऊपरी तल पर अधिकारियों और अग्निशमन कर्मियों के आवास की व्यवस्था रहेगी। केंद्र बनने से आपात स्थितियों में त्वरित अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शहर में स्थित अग्निशमन केंद्र का भवन वर्तमान में काफी जर्जर हो चुका है। इसकी दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह टूटकर गिर रहा है, जबकि बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास भी रहने योग्य नहीं बचे हैं। सीवर लाइन के बार-बार चोक होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.