Bahraich News: 16 घंटे बिजली कटने से ग्रामीण हलकान
बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बहराइच। महसी ब्लॉक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना, भवानीपुर, छत्तरपुर, महजिदिया, गौरिया, धनावा, बहदुरिया, राजी चौराहा, रामसहायपुरवा, मुड़खलिया, केवलपुर सहित लगभग दो दर्जन गांवों में 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है। गुरुवार को इन गांवों में सुबह छह बजे बिजली कट गई। पूरा दिन बीत गया नहीं आई। इस दौरान दिन भर लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आठ घंटे सप्लाई के दौरान भी बीच-बीच में ट्रिपिंग होती रहती है। यही नहीं लो वोल्टेज की भी और परेशान कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग गर्मी आने से पहले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तारों को बदलने के तमाम दावे करता है। मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च भी करता है, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.