Bahraich News: 15 सितंबर तक डायवर्जन
बहराइच, सितम्बर 13 -- Bahraich News: कजरी तीज के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 12 सितंबर सुबह आठ बजे से 15 सितंबर सुबह आठ बजे तक डायवर्जन लागू किया है। दोनक्का तिराहा से गोंडा-अयोध्या जाने वाले भारी वाहन आसाम रोड, गिलौला होकर बलरामपुर जाएंगे। हुजूरपुर मोड़ और पयागपुर से गोंडा जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। लखनऊ-बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहन जरवल, कैसरगंज, टिकोरा मोड़, रिसिया मोड़, आसाम रोड और गिलौला होकर गंतव्य तक जाएंगे। आवश्यक और आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है। पर्व को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कजरी तीज पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.