बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता: उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केला का पाउडर बनाने को सामान्य सुविधा केन्द्र (सीएफसी) की स्थापना पर भी मंथन हुआ। उद्योग विभाग के जोनल अधिकारी विकास वर्मा ने पीएसआर का प्रस्तुतीकरण किया। बताया कि केले को फ्रीज ड्राई कर पाउडर बनाया जा सकता है। इससे पाउडर की गुणवत्ता, रंग व टेस्ट ताजे फल जैसा बना रहता है और शेल्फ लाइफ दोगुनी हो जाती है। उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने बताया कि ओडीओपी सीएफसी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 4 करोड़ की परियोजना पर 90%, 8 करोड़ पर 80% व 10 करोड़ पर 70% तक अनुदान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- केवीके में कृषि आधारित ...