बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी से गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर बहराइच पहुंचे। जहा पुराने नानपारा-बहराइच बाईपास रोड पर स्थित होटल ग्रैंड पैलेस हाल में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से उनका स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित की गई। चुनाव प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने उनका स्वागत किया। विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि,शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य सम्मलित हुए। बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान बंटी ने किया। कार्यक्रम में डा संजयन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के शिक्षको का ...