बहराइच, अक्टूबर 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। निषादराज बोट योजना के के तहत घाघराघाट में संजय सेतु के निकट कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने मछुआ समुदाय के 10 चयनित लाभार्थियों को नाव, लाइफ जैकेट, जाल, आइस बॉक्स और प्रमाण पत्र वितरित किए।गौरव वर्मा ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन और मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाएं। जिले में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं।प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम ने बताया कि योजना में 80,400 रुपये की लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। अनुदान राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।बीडीओ जरवल राजेंद्र कुमार तथा लाभार्थी महेश, हरिलाल, धर्मेंद्र, सुरेश, दीपक, संदीप, विद्याराम, दिनेश, कैलाश व ...