Bahraich News: शव की तीसरे दिन भी नहीं हुई पहचान
बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बलहा। नानपारा कोतवाली के चीनी मिल के पास गुरुवार शाम एक अधेड़ का शव मिला था। सूचना पर कोतवाली में तैनात दरोगा धूप नारायण मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। शव की पहचान के प्रयास असफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मारच्युरी में शव रखवाया गया था। तहकीकात में पता चला था कि यह अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त था। लगभग छह वर्ष से चीनी मिल के आसपास घूमता रहता था। कोतवाल गुरूसेन सिंह ने बताया कि नियमानुसार 72 घंटे बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.