बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: बाबागंज। होमगार्ड कंपनी कमांडर राजकुमार सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सहकर्मी जवानों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान होमगार्ड के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ सलामी देकर अपने दिवंगत अधिकारी को अंतिम विदाई दी। परिजनों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में अंतिम क्रिया संपन्न हुई। उनके पुत्र आलोक सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...