Bahraich News: हाथियों के झुंड ने फेंसिंग तोड़कर पांच बीघा फसल रौंदी
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग की कतर्नियाघाट रेंज स्थित जमुनिहा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे 17-18 हाथियों का झुंड जंगल की चेन फेंसिंग तोड़कर खेतों में घुस गया। झुंड में हाथियों के बच्चे भी शामिल थे।हाथियों ने किसानों की करीब 5 बीघा धान और गन्ने की खड़ी फसल को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। किसान पाले, मानबहादुर और प्रताप की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हाथी काफी देर तक खेतों में विचरण कर फसलों को रौंदते रहे।इस दौरान खेत में बनी झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला और उसका बेटा हाथियों को आता देख जान बचाकर भागे। दोनों ने दूसरे मकान में शरण लेकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से फेंसिंग को मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.