Bahraich News: हाईवे पर छुट्टा मवेशी बने जान का खतरा
बहराइच, अगस्त 24 -- Bahraich News: रुपईडीहा। इंडो नेपाल बार्डर पर बाबागंज, शिवपुर मोहरनिया व रुपईडीहा नगर पंचायत में तीन गौशालाएं हैं। इनपर लाखों रुपये व्यय हो रहा पर एनएच 927, बजाजा मार्केट, मालगोदाम रोड, केवलपुर मोड़ व बाबागंज चरदा रोड पर गोवंश रात दिन घूमते रहते हैं। लोगों का कहना है कि बीते दिनों प्रदेश सरकार का आदेश हुआ था कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं मे भेज दिया जाए। वह आदेश हवाहवाई रहा। ऐसे मे दिन रात गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं। जन मार्गों के दोनो ओर खेतों में बरसाती पानी है। इसलिए गोवंश सड़कों पर ही ठिकाना बनाये हुए हैं। आएदिन वाहनो से टकराकर दुर्घटनाएं होती हैं। एनएच 927 पर कई वाहन सवार स्वर्ग सिधार गए। कई गोवंशों की मौत हो गयी। व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, समाजसेवी भीमसेन मिश्र, रुपईडीहा मंडल भाजपा महामंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.