Bahraich News: हल्की बारिश में उफनाती हैं महराजगंज की सड़कें
बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: महसी। बारिश के बाद तहसील महसी क्षेत्र के महराजगंज बाजार में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाजार में सैकड़ों गांव के हजारों जरूरतमंद लोग खरीद बिक्री करने प्रतिदिन आते हैं। यहां पहुंचने पर कीचड़ व बजबजाती नालियों की सड़ांध से दो चार होना पड़ता है। व्यवसाई सुशील गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, हनुमान प्रसाद, शिव भगवान, रिंकू, रमेश आदि लोगों ने बताया कि जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, यहां सफाई कर्मी नालियों की सफाई करने कभी नहीं आता है। नालियां चोक हैं। यहां तकरीबन ढाई सौ से अधिक छोटी बड़ी स्थाई दुकानें है। आबादी लगभग छह हजार की है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश से बाजारों पर ग्रहण 40 फीसदी घटा कारोबार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.