Bahraich News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, भोले की भक्ति में रंगा जिला
बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले भर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। भोर से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर स्थित श्रीसिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। मंदिर मंहथ जूना पंचदशनाम अखाड़े के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कराया। यह भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था दोपहर में रूद्राभिषेक के पश्चात शाम को भोलेनाथ का फूलों से श्रृंगार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.