बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच। आयुक्त देवीपाटन दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर डीएम राजेश पांडेय की अध्यक्षता में हर माह दूसरे मंगलवार व चौथे शुक्रवार को दोपहर 12 से दो बजे तक माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत महिलाओं की विशेष जनसुनवाई होगी। सीआरओ सौरभ दुबे ने बताया कि मंगलवार के लिए डीपीओ और शुक्रवार के लिए मंडी सचिव नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...