बहराइच, सितम्बर 30 -- Bahraich News: शहर के इंदिरा स्टेडियम में शुक्रवार को सुबह क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग पांच महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जा रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। दौड़ शुरू होने से पहले उसे स्टेडियम पहुंचकर पंजीयन कराना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...