Bahraich News: स्कूल सुरक्षा ऑडिट में परखी गईं भवन और बिजली की व्यवस्थाएं
बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल में स्कूल सुरक्षा ऑडिट के तहत शनिवार को तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने भवन की संरचनात्मक स्थिति से लेकर विद्युत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। सिविल इंजीनियर आकाश गौड़ ने विद्यालय भवन की संरचनात्मक सुरक्षा जांची। जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अवनीश श्रीवास्तव ने वायरिंग, स्विच और विद्युत उपकरणों का निरीक्षण किया। आपदा विशेषज्ञ शिवानी अवस्थी ने आपातकालीन तैयारियों और बचाव के उपायों का जायजा लिया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास और आपदा से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी जांच की गई। ऑडिट के बाद विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.