Bahraich News: स्कूल में चोरी मामले में एक गिरफ्तार
बहराइच, अगस्त 26 -- Bahraich News: बहराइच। हरदी थाने में तैनात दरोगा प्रेम चंद्र गुप्ता, सिपाही शिवेन्द्र वर्मा, अमित कनौजिया, शनि प्रकाश यादव ने नथुवापुर पुलिया के पास दबिश दी। पुलिस ने पसियनपुरवा निवासी हरिद्वार उर्फ हरदारी को धर दबोचा । उसके पास से तलाशी में एक पंखा, एक हेड पंप, एक चिमटा, तबा आदि बरामद किया गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि नथुवापुर के घुमनी प्राथमिक विद्यालय में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूली है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.