Bahraich News: स्कूल जा रही छात्रा लापता, दर्ज नही हुई एफआईआर
बहराइच, जुलाई 30 -- Bahraich News: बहराइच ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाने क्षेत्र के एक गांव निवासनी 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की है। छात्रा बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से इंटर कालेज पढ़ने के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे जानकारी मिली कि वह कालेज पहुंची ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने कालेज जाकर जानकारी की जहां पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार तक 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगने पर परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.