Bahraich News: स्कूटी सवार तस्कर से 20 लाख की ब्राउन शुगर बरामद
बहराइच, अक्टूबर 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गहन पूछताछ कर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल देहात दद्दन सिंह के नेतृत्व में दरोगा पुलिस टीम छह अक्टूबर की रात करीब 11 बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चित्तौरा मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.