बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के गंगापुरवा गांव में रविवार रात लगभग दस बजे वन्यजीव ने चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही वृद्धा पर हमला कर दिया। मच्छरदानी फाड़ वन्यजीव ने झपट्टा मारा। जिसके चलते वृद्धा का एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्धा के शोर पर परिजन व ग्रामीणों ने हांका लगाया। तो वन्यजीव अंधेरे में भाग लिया। इसी गांव में गुरूवार को एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई थी। घायल वृद्धा को आनन फानन में एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वन महकमे की टीम गांव पहुंची है। हरदी थाने के गंगापुरवा गांव निवासनी शिव प्यारी (60) पत्नी मुरारी लाल रविवार रात लगभग दस बजे बरामदे में बिछी चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। अचानक सरसराहट के साथ मच्छरदानी हिली। उन्हे हाथ ...