बहराइच, नवम्बर 4 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से छात्राओं को सोमनाथ मंदिर की प्राचीनता, उसके ऐतिहासिक संघर्षों, विभिन्न आक्रमणों के बावजूद उसकी पुनर्स्थापना तथा भारतीय जनमानस में उसके विशेष स्थान के विषय में जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने छात्राओं को इतिहास से जुड़ने तथा भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के महत्त्व को समझने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति यादव, ज्योति त्रिपाठी, डॉ. संजय पाल, डॉ. रीता शुक्ला, डॉ. मधुबाला तथा डॉ. आकांक्षा पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...