बहराइच, अक्टूबर 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। हरदी थाने के तिवारीपुरवा के मजरे बहोरिकपुर में सोतिया भठ्ठा के पास गुरुवार सुबह युवक का झाड़ियों में चोटहिल शव मिला है। शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैली। लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य इकठ्ठे किए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हरदी थाने के तिवारीपुरवा का मजरे बहोरिकपुर में गुरूवार सुबह लगभग दस बजे गांव के बाहर सोतिया भठ्ठा के पास झाड़ियों में युवक का चोटहिल शव मिला। शव की पहचान तिवारीपुरवा निवासी रामफल के रूप में होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना ...