बहराइच, अक्टूबर 3 -- Bahraich News: नवाबगंज। ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को मातृ-शिशु देखभाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माताओं की काउंसलिंग कर शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह रहे। सैम मैम की 10 माताओं को पोषण किट व बच्चों का अन्नप्राशन कराकर पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीडीपीओ दीपा गुप्ता, संजू, प्रीति वर्मा, शिवपूजन सिंह, आरके सिंह, अजय मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...