Bahraich News: सूने पड़े घर से बीस लाख की सम्पत्ति चोरी
बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मटेरा इलाके में ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातें हो रही है। सोमवार रात असवा गांव में सूने पड़े एक घर से चोर लगभग 20 लाख की सम्पत्ति ले गए। इसकी भनक लगते ही मां बेटियों के होश उड़ गए। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नही की। मटेरा थाने के असवा मोहम्मदपुर के मजरे असवा गांव निवासनी सुनीता देवी पत्नी राम छबीले के घर में मंगलवार रात ताला तोड़ घुसे चोरों ने घर खंगाल डाला। बक्सा में रखी 1.45 लाख की नगद, 26 थान चांदी व छह थान सोने के जेवर आदि गायब कर दिए। पीड़िता सुनीता देवी ने बताया की घर में दो विवाहिता बेटियों के जेवर भी चोर ले गए। लगभग बीस लाख की सम्पत्ति चोरी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.