बहराइच, जुलाई 4 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। देहात कोतवाली के सिसई हैदर गांव में सूने पड़े घर का शुक्रवार देर रात चोरो ने ताला तोड़ डाला । चोर नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित लगभग पांच लाख की सम्पत्ति ले गए। गांव के लोगों ने शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पीड़ित को इसकी जानकारी दी। तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने गांव पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। देहात कोतवाली के सिसई हैदर निवासी दिनेश शुक्ला के घर में देर रात चोरों ने घुस करय मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया । दिनेश शुक्ला अपने परिवार के साथ दो दिन पहले अपने पैतृक गांव राजपुर गए थे । शनिवार को उनके पड़ोसी ने घर का ताला टूटा होने की जानकरी दी । जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे । पीड़ित ने बताया कि चोर घर की अलमारी व लाकर का ताला तोड़...