बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: इंदिरा गांधी स्टेडियम में केडीसी क्लब एवं सुल्तान 11 के बीच मैत्री मैच का आयोजन बहराइच, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को केडीसी क्लब एवं सुल्तान 11 के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। केडीसी क्लब ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान 11 ने 20वें ओवर में ऑल आउट होते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी क्लब के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 20वें ओवर में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...