बहराइच, अक्टूबर 2 -- Bahraich News: शिवपुर, बहराइच। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड शिवपुर में 7 दिवसीय सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।सांसद ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की समीक्षा की। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को साड़ी और स्मार्टफोन वितरित किए गए।मानदेय वृद्धि के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए सांसद ने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित यह पहल समाज को सशक्त करेगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, की विधायक राम निवास वर्मा, जिला महामंत्री रणविजय सिंह, घ...