बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: मोतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर परिसर में जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों तथा अस्पताल कर्मियों को परेशानी हो रही है। पानी के बीच से एम्बुलेंस और अन्य वाहन गुजरते हैं तो कीचड़ की छींटे पड़ने से लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालित करने वाले रामसमुझ ने बताया कि जलभराव की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। ठहरे हुए पानी से दुर्गंध उठ रही है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। इलाज के लिए आए शेरू खान, मनोज कुमार, अनीता देवी, राम कुमार, मोनू और अवधेश कुमार सहित कई मरीजों ने बताया कि अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सीएचसी परिसर में भरा घुटने तक पानी, मरीज व तीमारदार बेहाल मरीजों सीएचसी अधीक्ष...