Bahraich News: सीएचसी में गंदगी मिलने पर स्वीपर का मानदेय रोका
बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: बहराइच। सीएमओ डॉ.संजय शर्मा ने सीएचसी पहुंचकट्टा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आकस्मिक सेवाओं का अवलोकन किया। डॉ.सारंग श्रीवास्तव ओपीडी करते मिले। एक्स-रे कक्ष एवं पैथालॉजी रूम में लैब टेक्नीशियन को रिजेंट और अन्य उपकरण व्यवस्थित रूप से रखने को निर्देशित किया। स्टोर रूम में रखी हुयी औषधियों की एक्सपायरी देखी। प्रसव कक्ष, स्टाफ नर्स कक्ष, उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन कर टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गंदगी मिलने पर स्वीपर का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी का एसडीओ ने किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.