बहराइच, अक्टूबर 26 -- Bahraich News: राजकीय इंटर कॉलेज खैराबाजार में हुई बैठक तेजवापुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज खैरा बाजार में अवकाश होने के कारण प्रधानाचार्य अम्बरीष शुक्ल की प्रेरणा से हंस फाउंडेशन की टीम ने ग्राम अरई खुर्द में सामुदायिक बैठक आयोजित की।बैठक में अनियमित रूप से विद्यालय आने वाले और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया गया। टीम के सदस्यों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, घर पर उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने और विद्यालय में पढ़ाए गए विषयों के बारे में बच्चों से बातचीत करने की अपील की। साथ ही पीटीएम, एसएमसी और एसएमडीसी की बैठकों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि हंस फाउंडेशन बहराइच और श्रावस्ती के 75 विद्यालयों में सरकार के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा और सर्वा...