Bahraich News: सात रेलवे अंडरपास जलमग्न, आवागमन बाधित
बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बाबागंज। नानपारा जंक्शन से नेपालगंज रोड के बीच रेल लाइन पर बनाए गए सात अंडरपास बारिश के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लोग जोखिम उठाकर सफर करने को विवश हैं। हाड़ाबशहरी, सुमेरपुर, भवनियापुर टिकुरी, बनकुरी, गंगापुर, जैतापुर अंडरपास में बारिश के बाद दो-दो फिट पानी भर गया है। इससे मकनपुर, नरैनापुर, शिवबढ़हिया, भटपुरवा, मोहनपुर, तिगड़ा सोरहिया, गणेशपुर, लक्ष्मणपुर सलारपुर, चरदा, जैतापुर, गंगापुर, रामपुर आदि गांव के किसानों का खेत खलिहान तक आना-जाना बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक बरसात में कमर तक पानी भरता है। इससे निकास बंद हो जाता है। पानी अधिक होने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अंडरपास से होकर गुजरने में काफी दिक्कत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.