बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। पयागपुर थाने के पयागपुर कस्बे ठाके मिट्टी तेल डियो के पास भूपगंज से कोट बाजार अपनी साइकिल से जा रहे कन्हैया लाल पुत्र राम लखन निवासी काशीजोत जैसे ही डिपो के पास पहुंचते है सामने से आ रही मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार मोहित तिवारी पुत्र अक्षय तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी कांधी कुइयां, श्याम तिवारी पुत्र ननकऊ तिवारी उम्र 20 निवासी कांधी कुइयां, जगन्नाथ पुत्र जगदीश उम्र 35 निवासी कांधी कुइयां पयागपुर से टकरा गए सभी सड़क पर गिर गए आनन फानन में चारों को सीएचसी पयागपुर भेजा गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया डॉक्टर अरुण मौर्या ने बताया कि कन्हैया लाल को पैर में गंभीर चोट व जगन्नाथ को सर पर गंभीर चोट आने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...