Bahraich News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
बहराइच, अक्टूबर 14 -- Bahraich News: तेजवापुर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डॉ. सर्वेश शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज सबलापुर में साइबर टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। निरीक्षक अपराध सजनू यादव और उपनिरीक्षक पीयूष पाठक ने फर्जी लोन ऐप, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी के नाम पर ठगी, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान बताए। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी। प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के रोजा रानी, वाइस प्रिंसिपल संगीता पाल आदि रहे। राजकीय इंटर कॉलेज खैरा बाजार में आलोक जायसवाल ने जरूरी जानकारी दी। प्रधानाचार्य अम्बरीष शुक्ल, चौकी प्रभारी दीपेन्द्र सिंह, हिमांशु बाजपेई, निखिल ओझा, अंशिका श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.