Bahraich News: साइकिल सवार छात्र सड़क हादसे में घायल
बहराइच, जुलाई 29 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा दाखिला हैबतपुर निवासी पम्मू श्रीवास्तव पुत्र कौशल किशोर श्रीवास्तव बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल से कीर्तनपुर स्थित पिनेकल एकेडमी स्कूल जा रहे थे। विद्यालय के सामने अज्ञात चालक की एचएफ डीलक्स बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्कूल कर्मचारियों की मदद से घायल छात्र को निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। टिकोरा मोड़ पुलिस ने बताया की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.