बहराइच, जुलाई 30 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता । पुरैना मोड़ निवासी पंकज सोनी (19) पुत्र बालक राम बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने उसे काट लिया। गुरुवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को घटना का एहसास हुआ। इसके बाद परिजन तत्काल उसे विशेश्वरगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया । बालकराम परिवार के भरण-पोषण के लिए चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। जबकि उसका बड़ा भाई भी परिवार के साथ जम्मू में नौकरी करता है। पंकज घर पर रहकर रिक्शा चलाता था और अपनी मां के भरण-पोषण में सहयोग करता था। सूचना मिलने पर पिता और बड़ा भाई घर के लिए रवाना हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...