Bahraich News: सांड के हमले में बुजुर्ग घायल, भर्ती
बहराइच, अगस्त 9 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सुजौली के घूरेपुरवा निवासी 90 वर्षीय अली जान रविवार सुबह दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। तभी बुजुर्ग भी पहुंच गए। इस पर दौड़े सांड ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया। जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद सरवर, रफीक, निजाम व अरविंद ने डंडे मारकर सांड़ को भगाया। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। निजी चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.