बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: महसी, संवाददाता। हरदी थाने के रमपुरवा गांव में 21 अक्टूबर देर शाम करीब साढ़े सात बजे महसी बहराइच मार्ग पर रमपुरवा निवासी सर्राफा व्यवसाई को तमंचा दिखाकर लुटेरे सोने चांदी, नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना को अंजाम देकर भागे लुटेरों ने बैग में रखे मोबाइल को मौजन पुरवा गांव के पास फेंक दिया था। लूटकांड की 13 दिनों से जांच कर रही हरदी पुलिस अभी खाली हाथ है। रमपुरवा गांव निवासी अभिषेक रस्तोगी पुत्र उमाशंकर अपनी स्प्लेंडर गाड़ी से बहराइच सीतापुर मार्ग पर स्थित भगवानपुर चौराहे पर सर्राफे की दुकान चलाते हैं। 21 अक्टूबर को वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव पहुंचते ही महसी बहराइच मार्ग पर परशुराम मंदिर के पास बाइक सवार अज्ञात लुटेरे इन्हें असलहा दिखाकर 50 ग्राम सोना, छह सौ ग्राम चांदी व मोबाइल...