Bahraich News: सर्पदंश से किशोरी सहित दो महिलाओं की मौत
बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में बारिश के बाद जलभराव से बिलों से निकले सांप ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से एक किशोरी सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों के झाड़फूंक कराने के चलते इलाज में देरी भी मौत की वजह बन रही है। समय से अस्पताल न पहुंचने से जहर पूरे शरीर में फैल जा रहा है। रानीपुर थाना क्षेत्र के मंझौवा गांव निवासी गुड़िया (35) पत्नी अवध नरेश को शनिवार रात जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दूसरी घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के बसनेरा गांव की है। यहां रीना (18) पुत्री बच्चाराम को सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन देरी से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.