Bahraich News: सरयू नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद शव मिला
बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: हुजूरपुर। थाना रानीपुर के सिंगरा निवासी रामसुंदर सिंह पुत्र ज्वाला बख़्श सिंह रविवार शाम को सिंगरों घाट के उस पार बंधी गाय को लाने जा रहे थे। तभी सरयू नदी के तेज बहाव में अचानक आयी जलकुंभी ने उन्हें दबा लिया। बाहर खड़े लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने नदी की धारा में ढुढंने का प्रयास किया पर नहीं मिले। तेज बहाव के साथ उनका शव 10 किलोमीटर दूर तक बहता चला गया। सोमवार को उनका शव सिरौला घाट पुल के नीचे मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची हुजूरपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सरयू नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद शव मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.