Bahraich News: सरयू उफनाई कई गांव जलमग्न, 100 घरों में भरा पानी, छह घर समाए
बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: महसी , संवाददाता। तीनों बैराजों से लगातार बढ़ते डिस्चार्ज के कारण सोमवार को अचानक घाघरा का जलस्तर बढ़ने से महसी में बाढ़ का संकट गहरा गया है। जहां एक 4 गांव जलमग्न हैं। वहीं तकरीबन 100 घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भर जाने से जान जोखिम में डालकर ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते तीनों बैराजों शारदा, गिरिजा व सरयू से पानी के डिस्चार्ज में अचानक बढ़ोत्तरी हुई। जिससे घाघरा नदी में रविवार की रात से ही जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। तेज रफ्तार में घाघरा का जलस्तर बढ़ता देख तटवर्ती ग्रामीण सुरक्षित स्थानों का ठिकाना तलाशने लगे हैं। सोमवार को महसी के जानकी नगर के महंतपुरवा, जोधे पुरवा, टंच, शबद पुरवा, मल्लाहन पुरवा गांव बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए है। जानकी नगर के सुरेंद्र, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.